यंग उत्तराखंड द्वारा आयोजित प्रतापनगर दो दिवसीय निःशुल्क: स्वास्थय परीक्षण शिविर
मुझे आपको सूचित करते हुए अत्यन्त हर्ष हो रहा है की यंग उत्तराखंड द्वारा उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जनपद के प्रतापनगर ब्लाक में दिनांक 29-30 नवम्बर 2008 को दिल्ली के एस्कोर्ट ह्रदय रोग एव अनुसंधान संस्थान अस्पताल के ह्रदय रोग विभाग के प्रमुख श्री पीयूष जैन व उनकी टीम के नेतृत्व में एक दो दिवसीय निशुल्क: स्वास्थय परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया |
यंग उत्तराखंड की और से इस निःशुल्क स्वास्थय परीक्षण शिविर दल में जाने वाले सदस्य श्री पुर्नेंदु सिंह चौहान, श्रीमती पूनम चौहान, श्री विपिन पंवार, श्री विजय कुकरेती, श्री विजय सिंह बुटोला, श्री सुशील सेंदवाल, श्री मनीष कुमार टिबरेवाल, श्री आशीष पंथारी एव श्री बलबीर राणा थे | |
|
Read more...
|